
बेजुबान गायों की सेवा और सुरक्षा ही हमारा परम धर्म है
हमारी संस्थाएक गैर-लाभकारी संगठन है, जो बेसहारा, बीमार, वृद्ध और दुर्घटनाग्रस्त गायों के संरक्षण और सेवा के लिए समर्पित है। सड़कों पर भूख, प्लास्टिक खाने की विवशता, दुर्घटनाओं और बीमारियों से तड़पते गौ-वंश को देखकर हमने इस सेवा कार्य की शुरुआत की थी। हमारा मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का एक पवित्र स्तंभ है।
श्री गौरीशंकर धाम गौशाला में गौमाता की रक्षा, सेवा एवं संवर्धन के लिए आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आपका छोटा सा योगदान किसी गौमाता के भोजन, चिकित्सा और सुरक्षित आश्रय में सहायक बन सकता है।
आइए, गौ सेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

"गौ माता की रक्षा, संवर्धन और असहाय/बीमार गायों की निरंतर सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता फैलाकर हर घर को गौ संस्कृति से जोड़ना चाहते हैं, ताकि कोई भी गाय बेसहारा या भूखी न रहे।"
एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहाँ हर गाय सुरक्षित, सम्मानित और स्वस्थ हो। हम भारत में एक भी बेसहारा या भूखी गाय न रहे, इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं
आपके द्वारा दिए गए एक-एक रुपये का सदुपयोग बेसहारा, बीमार और असहाय गायों के भोजन, इलाज और आश्रय के लिए किया जाता है।
हम क्या करते हैं? (What We Do)
Mail Us: shrisatyanarayansewasangh@gmail.com